आपका शहरउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा : पायलट समेत छह की मौत

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सभी 06 व्यक्तियों के शव बरामद

देहरादून/चमोली, 30 अक्टूबर। श्री बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा आ रहे ट्रांस भारत कंपनी का सिविल हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत (जिला-चमोली) क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे पायलट सहित सभी 06 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी शव बरामद कर किये गए। सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सभी 06 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ एवं सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न लगभग 02.00 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, चमोली द्वारा सूचना दी गई कि ट्रांस भारत कंपनी का एक सिविल हेलीकॉप्टर, जिसमें 05 यात्री तथा 01 पायलट सवार थे, श्री बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपैड की ओर आ रहा था। सेना की सिग्नल सेंटर टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से धुआं उठता हुआ तथा उसे तेजी से नीचे की ओर जाते हुए देखा गया।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री देश के प्रथम गांव माणा घूमने भी गए थे। इसके बाद सभी हेलीकॉप्टर से सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर से जुड़ी यह पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी कंपनी के हेलीकॉप्टरों की केदारनाथ मंदिर के पास और सेरसी हेलीपैड के निकट सड़क पर क्रैश लैंडिंग हो चुकी है। वहीं, कुछ दिन पहले इसी कंपनी के एक हेलीकॉप्टर की टिहरी जिले के चंबा के पास आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बद्रीनाथ-जोशीमठ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यक राहत एवं अन्य व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित की जाएं।

हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति :-

पायलट :- कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली।

यात्री :- प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581