उत्तराखंड समाचार

दुखद : कार खाई में गिरी पिता-पुत्र की मौत

सड़क हादसाः कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी। सड़क दुर्घटना के चलते एक कार के खाई मे गिर जाने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवो को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। सड़क हादसे की यह घटना टिहरी जनपद के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनन्द चौक में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांर्तगत आनन्द चौक के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है। जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ की टीम मय रेस्क्यू उपकरणों को लेकर मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि कार में पिता-पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनन्द चौक पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई में उतर कर दोनो शवों को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। मृतको की शिनाख्त मूसा सिंह पुत्र नैन सिंह व मनवीर सिंह पुत्र मुसा सिंह निवासी जड़दार गांव चम्बा के रूप में हुई है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581