उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी के होटल में मिला गाजीयाबाद के बुजुर्ग पर्यटक का शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

हल्द्वानी : नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल में ठहरे बुजुर्ग पर्यटक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भोटियापड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि वशुंधरा कालोनी गाजीयाबाद निवासी 60 वर्षीय महक पाल नैनीताल घूमने के लिए आए थे।बुधवार को वह हल्द्वानी के सौरभ होटल में एक कमरा किराए पर लेकर रुक गए। देर शाम जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों ने आवाजें दीं। पास जाकर देखा तो कमरा अंदर से लाक था। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमरे की तलाशी ली। कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कमरे में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी है।पुलिस के अनुसार मृतक पर्यटक के स्वजनों को बुधवार रात ही सूचना दे दी गई थी। गुरुवार को वह हल्द्वानी पहुंच गए हैं। स्वजन बुजुर्ग की मौत से आहत हैं और अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रथमदृष्टया पुलिस मौत को हार्टअटैक मान रही है।राज्य में सरकार बनने के बाद उच्च न्यायालय में महाधिवक्ता समेत अन्य सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हैं। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर के साथ ही सौ से अधिक सरकारी अधिवक्ताओं को फिर जिम्मेदारी मिलेगी या इसमें बदलाव होगा। इसको लेकर हलचल तेज है। वर्जन मुख्य स्थायी अधिवक्ता।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581