उत्तराखंड समाचार

नैनीताल जिले में 47 केंद्र संवेदनशील, 21 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

जिले के 114 केंद्रों पर 28 मार्च से दो पालियों में परीक्षा होगी।

हल्द्वानी :  नैनीताल जिले में इस बार 21,089 छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा देंगे। 11685 हाईस्कूल, जबकि 9404 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठेंगे। जिले के 114 केंद्रों पर 28 मार्च से दो पालियों में परीक्षा होगी। जीआइसी मौना व जीआइसी दोगड़ा नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा पांच केंद्र कम हुए हैं। 47 केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर बुधवार को ललित आर्य महिला इंटर कालेज में जिलेभर के केंद्र व्यवस्थापकों व कस्टोडियन की बैठक हुई। सभी को परीक्षा संचालन, परीक्षा केंद्र व्यवस्था, प्रश्नपत्र की सुरक्षा की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ डा. संदीप तिवारी ने कहा कि परीक्षा को गंभीरता से लें। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा को लेकर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए जाएंगे। जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने कहा कि जिस परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं हैं, केंद्र व्यवस्थापक इसकी जानकारी उप शिक्षाधिकारी को देंगे।सीईओ केएस रावत ने कहा कि 75 या उससे अधिक संस्थागत छात्र संख्या वाले स्कूल स्व केंद्र रहेंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए आठ ब्लाक स्तरीय व जिला स्तर पर तीन सचल दल बनाए गए हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं एलपी जीआइसी भीमताल व जीजीआइसी हल्द्वानी में जमा होंगे। यहां एसपी सिटी हरबंश सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, बीईओ हल्द्वानी हरेंद्र मिश्र, उप शिक्षाधिकारी ओखलकांडा कमलेश्वरी मेहता मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581