उत्तराखंड समाचारक्राइम

फरार चल रहा बस चालक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

देहरादून। सिघंनीवाला क्षेत्र में हुई दुर्घटना, जिसमें बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमे 01 व्यक्ति तथा एक बच्चे की मृत्यु हो गयी थी तथा 14 लोग घायल हुए। उक्त घटना के सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सहसपुर में मुकदमा अपराध सख्या 78/25, धारा 281, 106, 125, 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुये पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना के बाद से ही फरार चल रहे बस चालक के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही उक्त बस के मालिक सुलेमान निवासी गाम बुढढी पटेलनगर से पूछताछ कर जानकारियां एकत्रित की गई एंव आज बस चालक खालिद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम शेरपुर थाना सहसपुर देहरादून को ग्राम हसनपुर अंडरपास के पास से पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581