उत्तराखंड समाचार

कच्चे तेल के दामों में गिरावट पर सरकार की नियत खराब

कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी प्रदर्शन : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गोता खा रही हैं लेकिन सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में जनता को कोई राहत देने की बजाय उससे होने वाली बजट को भी हड़प रही है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने अहमदाबाद में आज से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक व एआईसीसी महाधिवेशन के लिए रवाना होने से पहले अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का यह सिलसिला पिछले लंबे समय से किया हुआ है किन्तु अब जब अंतरास्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार कम होती जा रही हैं तब सरकार ने बाजार में पेट्रोल डीजल सस्ता कर जनता को राहत देने की बजाय एक्साइज बड़ा कर उस लाभ को अपने खाते में डाल कर सलाना 36000 करोड़ कमाई का रास्ता अख्तियार किया। श्री धस्माना ने कहा कि दूसरी तरफ मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस की कीमतें 50 रुपए बड़ा कर महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक और प्रहार किया है। श्री धस्माना ने कहा कि अहमदाबाद से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी पेट्रोल डीजल और रसोई गैस कीमतों पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेगी।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581