उत्तराखंड समाचार

बिम्बेट की जमीन कब्जाने के लिए भूमाफिया ने बना लिए फर्जी दस्तावेज

क्लेमेनटाउन थाने में सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। देहरादून में क्लेमेनटाउन स्थित बिम्बेट की करोड़ों की जमीन कब्जाने के लिए भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज बना लिए। पीडि़त ने जब शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से की गई जांच के आधार पर अब क्लेमेनटाउन थाने में सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला अभिनेता सैफ अली खान की पहली पत्‍नी और फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह जुड़ा हुआ है। अमृता सिंह की ओर से भी इस संपत्ति पर दावा किया जा चुका है। शिकायतकर्ता पोस्ट आफिस रोड क्लेमेनटाउन निवासी ताहिरा एस बिम्बेट ने बताया कि उनकी पोस्ट आफिस रोड पर पैतृक संपत्ति है। 19 जनवरी 2019 को उनके भाई मधुसूदन बिम्बेट का निधन हो गया था। उनके भाई अविवाहित थे, अब परिवार में वह अकेली बची हैं। इसी का फायदा उठाकर भूमाफिया उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह कई बार घर में घुसकर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। उनके भाई के नाम से एक फर्जी वसीयत बनाकर पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश भी की जा चुकी है। आरोपितों में मोहिद्दीनपुर सहारनपुर उप्र निवासी राजेंद्र सिंह, महबूब कालोनी ब्राह्मणवाला माजरा निवासी मोहम्मद साजिद, ग्राम मझौल जबरदस्तपुर, सहारनपुर निवासी सचिन कुमार व ब्रह्मपाल, मोहल्ला तेलपुर शेखपुर,सहारनपुर निवासी नाथीराम, सुनहरा रुड़की हरिद्वार निवासी शकील और गोपाल व अन्य शामिल हैं। इससे पूर्व क्लेमेनटाउन निवासी दिनेश जुयाल ने भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन कब्जाने लेने की कोशिश की थी। यह मामला एसआइटी भूमि में भी पहुंचा। दिनेश जुयाल के साजिश में सफल न होने के बाद फर्जी वसीयत सामने आई। बुजुर्ग ने बताया कि वह जब विरासत के जरिये संपत्ति को अपने नाम पर करा रही थी उसी दौरान अनुराग सिंह नाम के व्यक्ति ने नामांतरण कार्रवाई में आपत्ति जताते हुए संपत्ति को अपना बताने का प्रयास किया, जिसे न्यायालय तहसीलदार ने निरस्त कर  दिया था। संपत्ति का कुछ भाग नान जेड ए की भूमि है, के नामांतरण की कार्रवाई कोर्ट में विचाराधीन है। क्लेमेनटाउन के थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मामले की जांच के बाद राजेंद्र सिंह, मोहम्मद साजिद, सचिन कुमार, ब्रह्मपाल, नाथीराम, शकील और गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिम्बेट जमीन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। विवाद वर्ष 2015 में तब शुरू हुआ, जब मधुसूदन बिम्बेट की मां आशा बिम्बेट का निधन हुआ। तब मधुसूदन दून के क्लेमेनटाउन एरिया स्थित अपनी 24 बीघा जमीन और उस पर बने आलीशान मकान को बेचकर मुंबई या गोवा शिफ्ट होना चाहते थे। मगर, इसकी भनक जब उनकी बहन ताहिरा बिम्बेट और छोटी बहन रुखसाना सुल्ताना की बेटी मशहूर फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह को हुई तो दोनों की ओर से भी संपत्ति पर दावा कर दिया गया। उसी साल ताहिरा और अमृता सिंह की ओर से जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में केस दायर कर किया गया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581