उत्तराखंड समाचार

लोगो के घरो मे घुस गया गंदे नाले का पानी

नगर निगम के स्वास्थ अधिकार ने मौके पर आकर किया नाले का निरीक्षण

देहरादून 28 फरवरी। राजधानी देहरादून मे गत रात बारिश होने के कारण वार्ड 22 तिलक रोड के अंतर्गत डांडीपुर गंदे नाले का पानी लोगो के घरो मे घुस गया। गंदे नाले का पानी घरो मे आता देख लोग परेशान हो गये और उन्होंने इसकी सूचना भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन  त्रिपाठी को दी। सूचना मिलते ही भाजपा नेता रात्रि मे ही मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी राजपुर विधायक खजान दास को दी। विधायक खजान दास के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ अधिकार ने मौके पर आकर नाले का निरीक्षण किया एवं निगम कर्मचारियों को निदेश दिया की तुरन्त जेसीबी से नाले की पूरी सफाई की जाये एवं क्षेत्रवासियो को कोई परेशानी ना हो। आज सुबह 6 बजे से नाले की सफाई करवाई गई, जो देर शाम तक चली।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button