उत्तराखंड समाचार

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी रहीं। थाना सहसपुर पुलिस ने 8.66 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान ढाकी स्थित कब्रिस्तान के पास से एक अभियुक्त रियाज पुत्र याकूब निवासी ग्राम ढ़ाकी थाना सहसपुर उम्र 38 वर्ष को 8.66 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 02 लाख 50 हज़ार रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मुकदमा अपराध सख्या 22/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बरामद स्मैक को ग्राम ढ़ाकी में 01 नशा तस्कर से खरीदकर लाना बताया गया है, जिसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जावेद खान व पुलिस कांस्टेबल नरेश पंत शामिल थे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button