उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

बेटियों के सम्मान पर चुप्पी अब नहीं चलेगी : ज्योति रौतेला

देहरादून, 02 जनवरी। आज उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के वीआईपी नाम सामने आने के बावजूद मंत्री रेखा आर्य खामोश हैं, मंत्री जी के पति सार्वजनिक मंच से कहते हैं कि बिहार से 20–25 हज़ार रुपये में लड़कियाँ खरीदी जाती हैं। हमारी माँग है कि मंत्री और उनके पति इस घृणित बयान पर तुरंत सार्वजनिक माफी माँगें, उन पर न्यायसंगत कार्रवाई हो।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उमिला ढौंडियाल थापा, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सविता सोनगर, रॉबिन त्यागी, पिया थापा, अनीता सकलानी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू, गौरव आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button