उत्तराखंड समाचार

छात्र-छात्राओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

बच्चों से कहा कि वे भ्रमण के दौरान मिले अनुभवों को अपने जीवन में अपनाएं और जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं,

देहरादून 21 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। यह यात्रा भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के तहत आयोजित की गई, जिसमें फोबरांग क्षेत्र के 2 शिक्षकों के साथ 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पहली बार अपने क्षेत्र से बाहर निकले ये बच्चे नई दिल्ली, चंडीगढ़ और देहरादून स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को देश की संस्कृति, परंपराओं, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव कराना और उनके ज्ञान एवं करियर की संभावनाओं को विस्तार देना है। भारतीय सेना की 14वीं कोर मुख्यालय के मेजर अंशुमन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इन बच्चों से राज्यपाल ने संवाद करते हुए उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य रखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि सफलता के लिए कठोर परिश्रम, लगन और निष्ठा जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे भ्रमण के दौरान मिले अनुभवों को अपने जीवन में अपनाएं और जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसमें विशेषज्ञता हासिल करें। राज्यपाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप हमेशा बड़ा लक्ष्य तय करें और उन्हें पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करें। आपकी यह यात्रा आपके जीवन में नए दृष्टिकोण और प्रेरणा लेकर आएगी। राज्यपाल ने भारतीय सेना और ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581