उत्तराखंड समाचारदेश

त्रैमासिक पत्रिका पथ प्रदर्शक के प्रथम अंक का विमोचन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 20 अक्टूबर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक धर्मपुर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। जिसमें सहारनपुर से आये संस्थापक केएल अरोड़ा द्वारा त्रैमासिक पत्रिका पथ प्रदर्शक के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बताया गया की पत्रिका में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा संस्मरण, गतिविधियों का संकलन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली के शुभ अवसर पर 26 अक्तूबर को 5 बजे सदस्यों द्वारा साँस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाए, जिसमें सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ उनके परिजन भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का संयोजन रंगकर्मी एवं प्रदेश महा सचिव ज्ञान प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में होगा। सभा में नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सभा में उत्तराखण्ड प्रभारी डॉ अतुल जोशी, सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ प्रयाग दत्त जुयाल, उद्योगपति अतुल चुग एवं प्रदेश अध्यक्ष एलआर कोठियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

Related Articles

Back to top button