उत्तराखंड समाचार

बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की पहाड़ियां

मसूरी-धनोल्टी में साल का दूसरा हिमपात

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी से समूचा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। देहरादून में देर रात से हो रही बारिश से हाड़ कंपाने वाली ठंड रही है। वहीं जोशीमठ के आपदा प्रभावित सुनील गांव में बर्फबारी से दिक्कतें बढ़ गईं हैं। बर्फबारी से तापमान लुढ़क गया है। राज्यभर में शीत दिवस की स्थिति है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पूरा राज्य कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घना कोहरा छा रहा है और लोग शीत लहर के प्रकापे से परेशान हो रहे हैं। मसूरी और धनोल्टी में इस सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। मसूरी में देर रात बारिश भी हुई। जिसके बाद चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागतिब्बा में भी हिमपात हुआ है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581