उत्तराखंड समाचार

चचेरे भाई का हत्यारा गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल देर शाम एक सूचना के बाद लामाचौड क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया।

नैनीताल। जमीनी विवाद मेंं चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बीते 8 अक्टूबर को आशु जोशी पुत्र स्व. उमेश चन्द्र जोशी निवासी घूनी न. 1 कठघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल व अंशू जोशी पुत्र स्व. किशोर चन्द्र जोशी ने थाना मुखानी में कल्पना नैनवाल पत्नी उमेश चन्द्र नैनवाल निवासी ग्राम पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ हल्द्वानी द्वारा हस्ताक्षरित तहरीर देकर बताया कि 7 अक्टूबर की रात वह कमलुआगांजा रामलीला हल्द्वानी में अपने पति उमेश नैनवाल के साथ रामलीला देख रही थी। इस दौरान जमीनी विवाद के चलते दिनेश नैनवाल द्वारा उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और वह अपने साथी दीपक बुधानी के साथ फरार हो गया। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल देर शाम एक सूचना के बाद लामाचौड क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति फार्मग्रिल रेस्टोरेन्ट के पास से आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस द्वारा दौड़कर पकड़ने पर ज्ञात हुआ कि वह आरोपी दिनेश नैनवाल था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल की लगभग 18—19 बीघा जमीन पूरनपुर नैनवाल में थी जिनका कोई वारिस नहीं था जिनकी मृत्यु भी लगभग 3—4 महीने पहले हो गयी थी। जमीन को लेकर उसका मृतक उमेश चन्द्र नैनवाल से विवाद चल रहा था, सभी नैनवाल रिश्तेदारो द्वारा उक्त जमीन को स्कूल या पार्क या किसी सामाजिक संस्था को दान करने पर सहमती जतायी थी। परन्तु मृतक उमेश नैनवाल द्वारा इसमे आपत्ति जतायी जा रही थी जमीन को लेकर विवाद कर रहा था जिस कारण मैने 7 अक्टूबर की रात को कमलवागांजा रामलीलाग्राउण्ड मे गुस्से में आकर उसे गोली मार दी। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581