उत्तराखंड समाचार

अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 मार्च से शुरू

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने बताया कि काउंसिलिंग 22 से 26 मार्च तक

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने बताया कि काउंसिलिंग 22 से 26 मार्च तक प्री-पीएचडी कोर्स वर्क में प्रवेश के लिए की जाएगी।विषयवार एवं आरक्षण श्रेणीबद्ध काउंसिलिंग की योग्यता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को विधि, चित्रकला, वाणिज्य एवं शिक्षा विषय की, 23 मार्च को भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वानिकी विज्ञान, 24 मार्च को सांख्यिकी, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल की तथा 26 मार्च को अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत, सैन्य विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान एवं रसायन विज्ञान की काउंसिलिंग होगी।परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सीट के रूप में माना जाएगा। काउंसिलिंग शुल्क पंद्रह सौ रुपए वि़द्यार्थी को विश्वविद्यालय के वित्त विभाग में पूर्वाहन 10 बजे जमा होंगे। काउंसिलिंग के समय जेआरएफ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपने काउंसिलिंग कमेटी के समक्ष जेआरएफ उत्तीण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।काउंसिंलिग में प्रतिभाग करने वाले पूर्णकालिक प्राध्यापकों को भी काउंसिलिंग के समय अपने प्राध्यापक होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बताया कि काउंसिलिंग पूर्वाह्न 11.30 बजे से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में होगी तथा दूसरी काउंसिलिंग की सूचना विश्वविद्यालय के द्वारा बाद में निर्गत की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581