उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने रुपयों से भरा बैग स्वामी की तलाश कर लौटाया

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का "ऑपरेशन मुस्कान" लोगों की खोई हुई सामग्री वापस कराने में काफी सहायक सिद्ध हो रहा है।

रुद्रप्रयाग। गौरीकुण्ड में पुलिस को मिला रुपयों से भरा बैग काफी मशक्कत के बाद वास्तविक स्वामी को खोजकर लौटाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गौरीकुण्ड में अपनी ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज टम्टा को एक बैग साइड में रखा दिखा। उनको शुरुआत में लगा कि किसी यात्री का होगा और लेकर जायेगा। परन्तु काफी समय व्यतीत होने पर भी लोग आते गये और चलते बने, पर बैग जहाँ का तहाँ ही रहा। फिर काफी समय तक आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने पर भी बैग स्वामी का पता नहीं चल सका, जिसे उनके द्वारा बैग को चौकी गौरीकुण्ड पर लाकर तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर 25000 रुपये, कुछ कागजात व दवाईयां मौजूद मिली। मुख्य आरक्षी मनोज टम्टा व आरक्षी अर्जुन सिंह द्वारा काफी प्रयासों के बाद बैग स्वामी विजय बुरांडे निवासी लातूर महाराष्ट्र को ढूंढकर जो कि चार धाम भयात्रा पर श्री केदारनाथ आए थे तथा अपना बैग काफी सामान होने के कारण गौरीकुण्ड में ही भूल गए थे, को बैग तथा बैग में मिले 25000 रुपये व अन्य सामान सुपुर्द किया गया। अपना सामान सकुशल वापस पाकर इनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” लोगों की खोई हुई सामग्री वापस कराने में काफी सहायक सिद्ध हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464