उत्तराखंड समाचार

निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य हर एक व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है।

देहरादून। विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर व सेवा सोसाइटी द्वारा निःशुल्क सी.पी., पोलियो एवं ऑर्थोपीडिक रोग परामर्श शिविर दून विहार जाखन में आयोजन किया गया। इस निःशुल्क परामर्श शिविर में सीपी, पोलियो एवं विभिन्न प्रकार के हड्डियों की बीमारियों से सम्बन्धित 59 मरीज आये। जिनका कि ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. गौरव संजय द्वारा परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य हर एक व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। स्वस्थ व्यक्ति न केवल अपने लिए बल्कि पूरे समाज के लिए मददगार होता है। इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य है कि जरूरतमद लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें। संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर इस तरह के समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों का लाभ उठाये। अब तक अस्पताल तीन सौ से भी अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन देहरादून के आस-पास एवं अपने देश-प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी कर चुका है। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस में भी दर्ज किया जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581