आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

अवैध मादक पदार्थो के साथ नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में दून पुलिस नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में नजर आ रहीं हैं। अवैध मादक पदार्थो के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 09.38 ग्राम अवैध स्मैक तथा नगदी बरामद हुई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग के दौरान अजबपुर कला चौक स्थित यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 09.38 ग्राम अवैध स्मैक व 3,110 रुपये नकद बरामद हुए। अभियुक्त कृष्ण गोपाल पुत्र जयप्रकाश निवासी 212 साकेत कॉलोनी अजबपुर कला थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 38 वर्ष के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध सख्या 458/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मैक को नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, बरामद नकदी के संबंध में भी अभियुक्त द्वारा स्मैक बेचकर अर्जित करना बताया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581