उत्तराखंड समाचार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया वृक्षारोपण

अभी कुछ वर्षो पहले बनाई गई all weather road इसका मुख्य कारण है।

देहरादून, 26 अगस्त। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का आठवां वृक्षारोपण अभियान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेलाकुई के गांव राजावाला में संपन्न किया गया। इस अवसर पर गुलमोहर, नीम, आंवला, पीपल, बरगद, चक्रेसिया, सिल्वर ओक, जकरेंदा इत्यादि के 70 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा उपलप्ध कराए गए ट्री गार्ड्स भी लगाए गए पेड़ो की सुरक्षा हेतु लगाए गए। देहरादून में दिन ब दिन तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है और इसका मुख्य कारण हमारे पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे वृक्ष कटान और पहाड़ों का कटान है। अभी कुछ वर्षो पहले बनाई गई all weather road इसका मुख्य कारण है। जिसकी वजह से लाखो पेड़ो का कटान हुआ और हमारे उत्तराखंड का पर्यावरण बिलकुल धरातल पर आ गया।इस विषय पर उत्तराखंड या केंद्र सरकार का ध्यान बिलकुल नहीं है क्युकी विकास के नाम पर जो विनाश के कार्य इस उत्तराखंड वासियों को झेलने पड़ रहे है, वो तो एक उदाहरण मात्र है। इसी पर्यावरण के विनाश की गति को कम करने का बीड़ा हमारी समिति क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट ने उठाया है, जो लगातार पिछले 12 वर्षो से देहरादून और उसके आस पास के क्षेत्रों में हरियाली फैलाने का कार्य कर रही है। ग्राम राजावाला भी इस बार समिति के आठवें वृक्षारोपण अभियान का गवाह बना, जहां समिति ने तन मन से 80 से अधिक वृक्षों का रोपण, ट्री गार्ड्स के सहित किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी होने के उपलक्ष में समिति के सदस्यो की संख्या कुछ कम रही परंतु हौसलों में कुछ भी कमी नहीं आई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, उपाध्यक, रनदीप अहलूवालिया, संयोजक नितिन कुमार, दिवाकर नैथानी, भूमिका दुबे, नमित चौधरी, सुश्री आशिमा, हृदय कपूर एवं राजावला गांव के प्रधान  सुरेश उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581