उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस की जीत पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने व्यक्त की प्रसन्नता

डरा धमका कर लोगों को चुनाव में अपने पक्ष में करने का जिस प्रकार से उन्होंने कार्य किया वह भी निश्चित ही निंदनीय है

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने मंगलौर और बद्रीनाथ में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की यह जीत आम जनता की जीत है। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश के अंदर अराजकता का माहौल बनाकर रखा था, उससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है। जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग किया गया, वह सारी जनता ने देखा। डरा धमका कर लोगों को चुनाव में अपने पक्ष में करने का जिस प्रकार से उन्होंने कार्य किया वह भी निश्चित ही निंदनीय है। आगे आने वाले चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी और धन बल का प्रयोग उत्तराखंड की राजनीति में चलाया वह निश्चित तौर से स्वतंत्रत लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि यह तो शुरुआत है आने वाले चुनाव में नगर निकाय और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी और 2027 में राज्य में जब विधानसभा का चुनाव होगा तो राज्य के अंदर से भारतीय जनता पार्टी का सुफड़ा साफ होना निश्चित है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button