उत्तराखंड समाचार

वेद उनियाल विचार मंच ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

राज्य आंदोलन में अहम भूमिका अदा करने वालो को मिला सम्मान

देहरादून, 11 अगस्त 2024। वेद उनियाल विचार मंच के तत्वावधान में तृतीय उत्कृष्ट सम्मान समारोह का उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचना आयुक्त योगेश भट्ट सहित अन्य अतिथिगणों ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका अदा करने वाले राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर लेखन व पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान अदा करने वाले वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल को मान पत्र एव स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वेद उनियाल विचार मंच द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए विभूतियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट सम्मान  उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल, वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा, पत्रकार जितेंद्र अंथवाल को प्रदान किया गया तथा रंगमंच कर्मी सतीश धौलाखंडी व पहाड़ी व्यंजन को प्रोत्साहित करने के लिये पूनम डोभाल को उत्कृष्ट सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सूचना आयुक्त उत्तराखंड योगेश भट्ट ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे हर्षमणि व्यास, अजय राणा अध्यक्ष प्रेस क्लब देहरादून, जगमोहन मेहंदीरत्ता, सुनील अग्रवाल, कवित्री व लेखिका नैना कंसवाल, आंदोलनकारी उर्मिला शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने किया। मुख्य अतिथि योगेश भट्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य के असली अवधारणा के लिए एक फिर सभी क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट होना पड़ेगा। राज्य विकास के लिए वेद भाई के विचारों को आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से उत्तराखंड की नैसर्गिकता के साथ खिलवाड़ हो रहा है इसके लिए आंदोलनकारी ताकतों को एकत्र एक मंच में होना पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभाष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे पर्यावरण  परिस्थितिकी पर हमें गंभीर होना पड़ेगा। हिमालयी राज्यों को बचाने के लिए राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार को गंभीर होना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि ओएनजीसी के रिटायर अधिकारी हर्षमणि व्यास ने कहा कि सरकारों की योजनाएं से प्राकृतिक क्षति के कारण आज आपदाओं का अम्बार लगा है। जिसके लिए सरकार है नहीं आम जन को सचेत होना पड़ेगा। कवित्री व लेखक नैना कंसवाल नें पलायन के कारणों पर विचार रखते हुए कविता के माध्यम से प्रस्तुति दी, सुनील अग्रवाल नें कहा कि युवाओं के बीच जनजागरण को करना होगा। इस अवसर पर ओमी उनियाल, जगदीश चौहान, जगमोहन नेगी, प्रदीप कुकरेती, मोहन खत्री, पूरण सिंह लिंगवाल, बिजेंद्र रावत, राजेंद्र प्रधान, दीपक लिंगवाल, अशोक नेगी, प्रांजल नौडियाल, लुशुन, पुष्पा डोभाल, एम भंडारी, उषा चौहान, अनीता कोठियाल, रमा चौहान, जगदीश चौहान,रामपाल, प्रभात डंडरियाल, जय प्रकाश उपाध्याय, दीपक रावत, मनीष रावत, विनोद असवाल, मेजर महावीर रावत, गब्बर सिंह बिष्ट, अनिल डोभाल, निर्मल शाह, क्रांति कुकरेती, केशवउनियाल, संजय बलूनी आदि विभिन्न संगठनों से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581