उत्तराखंड समाचार

बरसात के बीच चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

पुलिस अधिनियम के तहत 75 व्यक्तियों के चालान कर 26250 रूपए का जुर्माना वसूला गया।

देहरादून, 11 अगस्त। बरसात के बीच शहर से देहात तक दून पुलिस का सत्यापन अभियान‌ चला।किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 232 मकान मालिकों के पुलिस ने चालान किए। 23 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में लगातार व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस अधिनियम के तहत 75 व्यक्तियों के चालान कर 26250 रूपए का जुर्माना‌ वसूला गया। मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 154 संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थाने, चौकी में लाकर पूछताछ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज प्रातः दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस द्वारा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 2375 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 232 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 23 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 154 संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 75 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालन करते  हुए 26250 रूपये का जुर्माना वसूला गया। सत्यापन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581