उत्तराखंड समाचार

मोनिका सेठी डिबेट और एकता पोस्टर मेकिंग में प्रथम

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने मोनिका सेठी को डिबेट में प्रथम, मंदिश मिश्रा को डिबेट में तृतीय, एकता को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम तथा प्रीति को स्लोगन राइटिंग में तृतीय रहने पर बधाई

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद के विद्यार्थी जिला  प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान पाली फरीदाबाद द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग में डिबेट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम एवं मंदिश मिश्रा और प्रीति तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने मोनिका सेठी को डिबेट में प्रथम, मंदिश मिश्रा को डिबेट में तृतीय, एकता को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम तथा प्रीति को स्लोगन राइटिंग में तृतीय रहने पर बधाई देते हुए बताया कि डाइट द्वारा जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में यह आयोजन किया गया जिस में बल्लभगढ़ और  फरीदाबाद खंड के खंड स्तरीय विजेता विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में प्राध्यापक श्रीपाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्राध्यापिका सुशीला और प्राध्यापिका गीता ने  प्रतिभागी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।  विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय में समय समय पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्राचार्य मनचंदा ने विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों द्वारा बनाई पेंटिंग, स्लोगन लेखन और डिबेट की प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिले अवसरों का लाभ विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ाता हैं तथा उन के सोचने की क्षमता को भी विकसित करता हैं उन्होंने सभी प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतियोगिता से आप को अपनी प्रतिभा को और अधिक प्रखर बनाने का अवसर प्राप्त होता है तथा आप के आत्मविश्वास एवम नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होती है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता पर प्राध्यापिका सुशीला, गीता, पायल, नम्रता और ज्योति सहित अपने सभी शिक्षक वृंद का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के अथक परिश्रम से ही विद्यार्थियों और विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581