आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

पन्ती पम्प हाउस में चोरी की वारदात का थराली पुलिस ने किया खुलासा

मुखबिर तंत्र की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार

चमोली। थाना थराली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध सख्या 26/2026, धारा 305 बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार भारती द्वारा किया गया। चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों का भी सहारा लिया। टीम द्वारा थाना क्षेत्र के साथ-साथ जनपद एवं गैर-जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों एवं आवाजाही की जानकारी जुटाने के लिए उनकी सीडीआर का विश्लेषण किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किए गए लगातार प्रयासों और जांच के दौरान मिले सुरागों को आपस में जोड़ते हुए पुलिस चोरी की घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। टीम द्वारा तीन आरोपियों सहादत पुत्र नफीस, निवासी नल्हेड़ा गाजी, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, मोबिन पुत्र फुरकान, निवासी नल्हेड़ा गाजी, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश व सूरज सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम दरमोला, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग। को कोतवाली श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर अभियुक्तों ने पन्ती पम्प हाउस, नारायणबगड़ से स्टार्टर पैनल, एक्सटेंशन बोर्ड एवं तार चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने जनपद चमोली के कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत लंगासू में भी चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। अभियुक्तों द्वारा चोरी किए गए सामान को बेच देना बताया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर उनकी अन्य आपराधिक गतिविधियों एवं पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थराली पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button