आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

भाजपा महानगर ने किया महामंत्री संगठन का अभिनंदन

महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा का परिचय बैठक आयोजित

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण एवं महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा का परिचय कैंट विधानसभा राजपुर विधानसभा एवं धर्मपुर विधानसभा में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का एवं महामंत्री संगठन का अभिनंदन किया गया। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में नवनियुक्त महामंत्री संगठन लगातार संगठन के विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच में जा रहे हैं, उनका बड़े समय से संगठन महामंत्री के रूप में काम किया है, पूर्व में वे हरियाणा प्रदेश के महामंत्री संगठन रहे। उनका अनुभव उत्तराखंड प्रदेश को निश्चित रूप से संगठन में और नई ऊर्जा के साथ मजबूती देने का काम करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महामंत्री संगठन उत्तराखंड फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे कामाख्या देवी की भूमि से आये हैं और हरियाणा में काम करते हुए आज संगठन ने उन्हे देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड के कार्यकर्ता संगठन समर्पित कार्यकर्ता है, आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह पार्टी हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बनी है।
आने वाले समय में हमें अपने बुथो का सशक्तिकरण कर उनको मजबूत बनाना है, हमारा बुथ मजबूत होगा तो निश्चित तौर पर भी आगामी चुनाव में हम लोग पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बना पाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी -अपनी विधानसभा में लगातार पिछले वर्षों में मेहनत के बल पर विधानसभाओं को जीता है, आगे भी हम सब एक साथ मिलकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ते हुए एक साथ मिलकर काम करेंगे।
कार्यक्रम में महानगर प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, सुनील शर्मा, राजेश कंबोज, संकेत नौटियाल, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, आशीष शर्मा, राहुल चौहान, पंकज शर्मा, राहुल लारा, पूनम शर्मा सहित विधानसभा के पाषर्दगण शक्ति केंद्र संयोजक कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581