उत्तराखंड समाचार

सेल्फी लेते समय नदी में बहे दो मजदूरों की मौत

दो मजदूर घूमने के लिए गुप्तकाशी के पास विद्यापीठ में आए हुए थे।

रुद्रप्रयाग। उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में दो मजदूरों को अपने काम से समय मिला तो वह घूमने निकल पड़े, लेकिन इस दौरान उनकी एक लापरवाही ने उनकी जान ले ली।  सामने आया, जहां सेल्‍फी लेते समय दो मजदूर नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा था कि दो युवक सेल्फी ले रहे थे, इस दौरान एक का पांव फिसला और वह नदी में बहने लगा, इस बीच दूसरा युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूदा और उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर घूमने के लिए गुप्तकाशी के पास विद्यापीठ में आए हुए थे। यहां से वह मंदाकिनी नदी की ओर गए। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल ने बताया कि मध्यमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर विद्यापीठ के निकट सुबह मंदाकिनी नदी के पास गऐ थे, जहां पर वे सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान एक मजदूर का पैर अचानक फिसल गया और वह नदी में बहने लगा। दूसरे मजदूर ने बचाने की कोशिश की तो वह भी बह गया। आस-पास लोगों ने देखा तो शीघ्र पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को मंदाकिनी नदी से निकाला गया। उस समय उन दोनों के शरीर में हरकत हो रही थी, दोनों को स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां जांच में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और दोनों मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581