उत्तराखंड समाचार

“बुलेट राजाओं” पर चमोली पुलिस एक्शन

चमोली पुलिस द्वारा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ जनता को जागरूक भी किया जा रहा है।

चमोली। पहाड़ों की शांत वादियों में मोडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाकर खलल डालने वाले “बुलेट राजाओं” पर चमोली पुलिस का एक्शन।

वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रैट्रो साईलेन्सर, प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालों की शिकायतें लगातार  सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से चमोली पुलिस को प्राप्त हो रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात पुलिस को ऐसे दुपहिया वाहन जिनके द्वारा मानकों के विपरीत मोडिफाईड, रेट्रो साईलेन्सर, प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में आज यातायात निरीक्षक चमोली श्री प्रवीण आलोक द्वारा श्री बद्रीनाथ एंव श्री हेमकुंड साहिब सड़क मार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन कर अपने वाहनों पर मोडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर लगाकर चलाने तथा ध्वनि प्रदूषण करने वाले 08 वाहन चालकों व रैश ड्राइविंग करने वाले 07 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी की गयी। चमोली पुलिस द्वारा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ जनता को जागरूक भी किया जा रहा है। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581