उत्तराखंड समाचार

शूटिंग के लिए ऋषिकेश आए अमिताभ बच्चन ने देखी फिल्म

अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से फिल्म गुडबाय की शूटिंग के सिलसिले में ऋषिकेश प्रवास पर हैं।

ऋषिकेश। हिंदी फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए ऋषिकेश आए अमिताभ बच्चन ने रात समय निकालकर ऋषिकेश के सिनेमा हाल रामा पैलेस में आरआरआर फिल्म देखी। इस दौरान उनका प्रशंसकों ने आरती उतार कर स्वागत किया।

अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से फिल्म गुडबाय की शूटिंग के सिलसिले में ऋषिकेश प्रवास पर हैं। शूटिंग से फुर्सत मिलने के बाद अमिताभ बच्चन अपने साथी कलाकार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, अभिनेता सुनील ग्रोवर आदि के साथ देहरादून रोड स्थित सिनेमा हाल रामा पैलेस पहुंचे। महानायक को देख कर प्रशंसक उनसे मिलने के लिए उत्सुक हो गए। सिनेमा हाल के स्वामी अशोक गुप्ता, डा. प्रियंका गोयल, हिमांशु गोयल, जयंत जोशी, प्रशिता जोशी, अक्षत गोयल आदि ने महानायक की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उन्हें गंगाजलि भी भेंट की गई। अमिताभ ने आरआरआर पूरी फिल्म देखी। अमिताभ बच्चन ने थानो रोड स्थित भुइया मंदिर के पास फिल्म गुडबाय के कुछ दृष्यों की शूटिंग की। इस दौरान वहां पर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। अमिताभ बच्चन 25 मार्च को फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। जिसके बाद से उन्होंने ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्र की विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581