उत्तराखंड समाचार

केंद्र सरकार का बजट केवल दो बैसाखियों का बजट

बजट में साफ़ दिखाई दे रहा है सरकार बनाने के समय जब नीतीश और चंद्रबाबु ने जो माँग रखी थी बजट उनको पूरा करता ही दिख रहा है बाक़ी सब दिखावा है।

देहरादून 23 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव एवं ओबीसी विभाग के उत्तराखण्ड राज्य प्रभारी एडवोकेट मुजतबा ने वर्ष 2024-25 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट केवल अपनी दो बैसाखियों का बजट है जिन पर केंद्र की मोदी सरकार टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार चलाने के लिये उनका डर साफ़ दिखाई दे रहा है मोदी सरकार के बजट का मुख्य उद्देश्य नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को खुश करना मात्र है। एडवोकेट मुजतबा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में केवल आंध्र प्रदेश और बिहार पर फ़ोकस रखा है बाक़ी पूरे देश के किसान ,मज़दूर ,बेरोज़गार युवाओं के लिये बजट में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024-25 के बजट में साफ़ नज़र आ रहा है कि मोदी सरकार के कहने और करने में हमेशा फ़र्क़ रहा है कथनी सबका साथ सबका विकास जबकि करनी अलग है। बजट में साफ़ दिखाई दे रहा है सरकार बनाने के समय जब नीतीश और चंद्रबाबु ने जो माँग रखी थी बजट उनको पूरा करता ही दिख रहा है बाक़ी सब दिखावा है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581