उत्तराखंड समाचार

भवन कर भुगतान की प्रक्रिया का डिजिटलाइजेशन : नई पहल का शुभारंभ

व्हाट्सऐप के माध्यम से आसानी से कर सकेंगे भवन कर का भुगतान

देहरादून, 12 फरवरी। आज देहरादून नगर निगम सभाकक्ष में नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल द्वारा भवन कर भुगतान की  प्रक्रिया का डिजिटलाइजेशन के क्रम में नई पहल का शुभारंभ किया गया । जिसके अन्तर्गत अब नगरवासी अपने भवन कर का भुगतान व्हाट्सऐप के माध्यम से आसानी से कर सकेंगे। नगर निगम की ओर से डिजिटल देहरादून की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। व्हाट्सऐप के माध्यम से भवन कर भुगतान की सुविधा मिलने से अब नागरिकों को निगम कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं पडेगी। यह व्यवस्था लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार भवन कर जमा करने में मदद करेगी, साथ ही यह प्रक्रिया पारदर्शिता और त्वरित सेवा को बढावा देगी। इस व्हाट्सऐप मैसेज में बकाया धनराशी, बिल का विवरण एवं भुगतान बटन होगा। व्हाट्सऐप मैसेज मेटा वेरिफिकेशन से भेजा जायेगा, अन्य किसी नम्बर से मैसेज आने पर भुगतान न करें।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581