उत्तराखंड समाचार

डीडीहाट की प्रसिद्ध मिठाई खेंचुवा का कैबिनेट मंत्री ने क\लिया स्वाद

मंत्री ने सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक

डीडीहाट, 20 जून। प्रदेश के कृषि कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ प्रवास के दौरान डीडीहाट स्थित नेगी मिष्ठान भंडार में पहुंचकर डीडीहाट की प्रसिद्ध मिठाई खेंचुवा का स्वाद लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने नेगी मिष्ठान भंडार के ऑनर और स्थानीय व्यापारियों का हाल जाना और लोगों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया।गौरतलब है, कि खेंचुवा एक प्रकार की मिठाई है, जो सिर्फ डीडीहाट में बनती है। 80 के दशक में देवीधुरा से आए नेगी परिवार ने डीडीहाट में खेंचुवा बनाना प्रारंभ किया था। इस दौर दौरान दूध की कमी के चलते खेंचुवा सीमित मात्रा में बनता था। धीरे-धीरे अपनी विशेषता के चलते इसकी मांग बढ़ने लगी। मांग के साथ ही खेंचुवा अधिक बनने लगा। दूध को काफी देर तक उबालकर, उसमें चीनी मिलाकर खेंचुवा तैयार किया जाता है। पिछले 20 वर्षों के बीच डीडीहाट के खेंचुवे ने अपने स्‍वाद की वजह से अच्‍छी पहचान बनाई है। डीडीहाट के खेंचुवे की मांग डीडीहाट, पिथौरागढ़ ही नहीं, बल्कि कुमाऊं, गढ़वाल से लेकर मैदानी जिलों तक पहुंच चुकी है। शादी, ब्‍याह से लेकर सभी आयोजनों में खेंचुवा सबसे पसंदीदा मिठाई माना जाता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581