उत्तराखंड समाचार

नगर में धूमधाम से निकाली गई बालाजी की शोभायात्रा

शोभा यात्रा में श्री बालाजी का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा।

कोटद्वार। श्री बालाजी के वार्षिकोत्सव पर नगर में बैंड-बाजों और झांकियों के साथ श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे खड़े होकर बालाजी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बीती शाम 6 बजे श्री बालाजी की शोभा यात्रा टाटा कमर्शियल बद्रीनाथ मार्ग से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री बालाजी मन्दिर पर जाकर सम्पन्न हुई। रविवार को आचार्य ईश मोहन बहुगुणा जी के सानिध्य में पं सुनील काला, पं गीताराम जुयाल, पं विनोद खन्तवाल, पं प्रदीप जखमोला ने वेद पाठ, पंच रत्न गोला, दुर्गा सप्तसती, सुंदर कांड, गायत्री जाप आदि यागिक कार्य सम्पन हुए। सुबह से ही समिति के सदस्य रथ यात्रा की तैयारी मे लगे रहे। सायं उघोगपति अनिल कंसल, विनोद सिंघल, दिनेश ऐलावादी ने श्री बाला जी महाराज की पूजा-अर्चना कर सिद्धबली मन्दिर के अध्यक्ष डा. जेपी ध्यानी ने नारियल फोड़कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा में श्री सालासर हनुमान, श्रीराम दरबार, श्री खाटू श्याम जी, श्री बालाजी महाराज, वानर सेना, भीमकाय हनुमान, शंकर जी, कीर्तन मंडली, बेंड, ढोल आदि की झांकियां फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाई गई थी। शोभा यात्रा में श्री बालाजी का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर मंदिर के संरक्षक दिनेश ऐलावादी, वीना ऐलावादी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मंहत कमल अग्रवाल, पवन जैन, राजीव गुप्ता, सेवक राम मनूजा, सुशील भाटिया, सोहन क्षेत्री, अमन अग्रवाल, राहुल गुप्ता, सुनील खैरवाल, दीपक कुमार, सौरभ रावत, सुनील अग्रवाल, गौरव शर्मा, कैलाश मित्तल, मोनिका भाटिया, पूनम जैन, कल्पना, सुनीता जांगड़ा, शालिनी, प्राची, मोनिका बिष्ट, महिमा अरोरा, पं जानकी द्विवेदी, पं मुकेश पं चंडी प्रसाद, पं सौरभ, पं रमेश, व्यापार मंडल कोटद्वार के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, महामंत्री नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष सुबोध कर्णवाल आदि भक्तजन सपरिवार उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581