उत्तराखंड समाचार

उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग ने जारी किया नगर मजिस्ट्रेट देहरादून को कारण बताओ नोटिस

उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग में 42 प्रकरणों पर सुनवाई, 27 का निस्तारण

नैनीताल 10 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल द्वारा नैनी झील में आयोजित ‘‘अवे ऑल बोट्स’’ प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ किया। राज्यपाल ने स्वयं बोट में सफर कर इस प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता नाविकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से जिस प्रकार अपनी तैयारी, प्रशिक्षण और एक समन्वय का उदाहरण पेश किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ‘‘अवे ऑल बोट्स’’ राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी समुद्री ताकत के लिए जरूरी है और हमें हर वक्त चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करती है। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार एनसीसी की बेटियों द्वारा अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया गया वह उनकी असीमित प्रतिभा को दिखाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, समर्पण और देश सेवा की भावना को जीवंत रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में एनसीसी उत्कृष्ट कार्य कर रही है और यहां के कैडेट्स का प्रशिक्षण, अनुशासन और जज्बा उच्च स्तर का है जिस पर हम सभी को गर्व है। इस अवसर पर राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स और मुख्यालय के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कमोडोर बल राजेश सिंह, ग्रुप कमाण्डर, ले0 कर्नल रोहिताश पंवार, कर्नल राजेश कौशिक, कमाण्डर एस नागराजन, ले0 कर्नल बीएस खण्डका, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री हरीश सिंह, श्री बी के घिल्डियाल, श्रीमती जया नेगी, श्री इस्रार बक्स, श्री विवेक सिंह, श्री मयंक डिमरी, श्री राजेन्द्र रावत, श्री प्रेम सिंह, राकेश जोशी एवं अन्य कार्मिक और कैडेट उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581