उत्तराखंड समाचार

अब तक 730222 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के सकुशल दर्शन

श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में मदद कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस

देहरादून/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराते हुए सुगम दर्शन कराने में मदद कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस। प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में अब तक 7,30,222 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के सकुशल दर्शन कर लिए हैं। केदारनाथ धाम में निरन्तर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, ऐसे में केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराकर सुगम दर्शन कराये जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी जा रही है व उनकी हौसलाअफजाई की जा रही है। अचानक बदल रहे मौसम के चलते श्रद्धालुओं को ठण्डे मौसम में गर्म कपड़े पहनने व बारिश के चलते बरसाती का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। पुलिस बल के स्तर से स्वयं के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के साथ ही अपनो से बिछड़ने वालों, मोबाइल या जरूरी सामान खोने पर ढूंढकर वापस दिलाए जाने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में अब तक 46 बिछड़े हुए मिलाये हैं, 42 खोये हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए तथा 45 पर्स या बैग व खोये हुए कीमती सामान को वापस दिलाये गये हैं। ऑपरेशन मुस्कान को सफल बनाने व आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु 07 खोया पाया केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु मोबाइल फोन के साथ ही वायरलेस सेट का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। खोया पाया केन्द्र व आस-पास के क्षेत्र में अनाउंसमेंट करने के लिए पीए सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। विषम परिस्थितियों व रेस्क्यू अभियान के लिए एसडीआरएफ व डीडीआरएफ को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर पुलिस बल व पर्यटन पुलिस कार्मिकों के स्तर से जनपद में आ रहे श्रद्धालुओं को यात्रा व यात्रा मार्ग की सामान्य जानकारी तथा क्या करें व क्या न करें की जानकारी दी जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581