उत्तराखंड समाचार

सारथी फाउंडेशन समिति ने की बच्चों को स्टेशनरी वितरित

संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत एवं संस्था पदाधिकारीयो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

देहरादून। आज सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोरी मल्ली नगर क्षेत्र की प्रधानाचार्या श्रीमती चम्पा पुरोहित एवं श्रीमती दीपा जोशी की उपस्थिति में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों को सम्पूर्ण स्टेशनरी वितरित की गयी। कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं कविताओं का पाठ किया। संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत एवं संस्था पदाधिकारीयो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की सारथी हर वर्ष नये सत्र पर स्कूली बच्चों को कॉपी आदि स्टेशनरी आदि बांटता है और इस मुहीम को संस्था आगे भी लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कहा की कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के नहीं रहना चाहिए, जिसके लिए सारथी फाउंडेशन समिति निरंतर प्रयास करती है और सदा करती रहेगी। अपने सम्बोधन मे संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षा वह नीव है जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते है और शिक्षा का हर एक तक पहुचाने का लक्ष्य लेकर सारथी लगातार आगे बड़ रहा है। इस दिशा मे अभी कई महत्वपूर्ण कार्य करने है। तत्पश्चात प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित द्वारा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति समय -समय पर स्कूल मे आकर बच्चों का उत्साहवर्धन करती है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख व्यवसाई कमल जोशी को संस्था का आई कार्ड पहना कर संस्था में शामिल किया गया। कार्यक्रम मे नवीन पंत, सुमित्रा प्रसाद, ज्ञानेंद्र जोशी, दीक्षा पंत पांडे, मंजू सनवाल, पूजा पंत, भावना जोशी, कमल जोशी, हेमा जोशी, मीना शाही, तारा बिष्ट, बबिता टकवाल, गीता बेलवाल, भावना पाण्डे, केतन जायसवाल, संतोष गौड़, कैलाश जोशी आदि की मौजूदगी रही।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464