उत्तराखंड समाचार

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

बंसल ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन

देहरादून। आज उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ राजपुर रोड स्थित विधालय में बच्चो के साथ केक काटकर व भोजन कर जन्मदिन मनाया।

राजसभा सांसद नरेश बंसल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि बच्चो द्वारा स्वागत गीत से उनका अभिनंदन करना, आज उनके लिए इन बच्चो की तरफ से सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा है। प्यारे बच्चो के बीच आकर जो खुशी उनको मिली है वह शब्दो मे बयां नही कर सकते। इस अवसर पर श्री बंसल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजकुमार तिवारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मधु जैन, पूर्व पार्षद श्रीमती नेहा गुप्ता, महानगर कोषाध्यक्ष राहुल चौहान, शेखर नौटियाल, श्रीमति कविता चौहान, श्रीमती रेखा निगम, अमित अरोड़ा आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button