उत्तराखंड समाचार

कुमाऊनी खड़ी होली कार्यक्रम का आयोजन

टपकेश्वर महादेव मंदिर में कुमाऊनी खड़ी होली कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आज 30 वी कुमाऊनी खड़ी होली का कार्यक्रम का आयोजन किया हैं। हमारी पहचान रंगमंच के होल्यारों द्वारा ढोल, दमाऊ और हुडके की थाप और मशकबीन की धुन पर शिव के मन माही बसे काशी, ब्रज में होली केसे खेलू मैं बिन सावारियां के संग, अम्बा के भवन में विराजे होली जैसी प्रसिद्ध कुमाऊनी खड़ी होलियों के साथ रंग जमा दिया। राधा कृष्ण बने पात्रों के साथ होल्यारो ने जमकर फूल की होली खेली। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और रीति रिवाज सम्पूर्ण विश्व को मार्ग दिखाते हैं। होली का भी हमारा वैभवशाली और गोरवशाली अतीत रहा है। वर्तमान में नई पीढ़ी को इस प्रकार के कार्यक्रमों से मार्गदर्शन मिलता है। आचार्य जोशी ने सभी होल्यारों को अबीर गुलाल लगाया और अंग वस्त्र पहनाकर गुड का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर डा. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, हमारी पहचान रंगमंच के अध्यक्ष कैलाश पाठक, महामंत्री बबिता साह लोहनी, मदन जोशी, कुर्मांचल सास्कृतिक और कल्याण परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, गीता जोशी, आचार्य खीमानंद भट्ट, पंडित कमल जोशी आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581