उत्तराखंड समाचार

नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दून पुलिस महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील नज़र आ रहीं हैं।

देहरादून। दून पुलिस महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील नज़र आ रहीं हैं। नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवंबर 2023 को थाना राजपुर पुलिस को एक महिला ने लिखित तहरीर देते बताया की उनकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया हैं। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या 316/2023 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत किया गया। नाबालिग अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। गठित टीम द्वारा सुरागरसी] पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही मोबाइल सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त कमल कुमार पुत्र उपास लाल ग्राम आमगादी थाना पलासी, जनपद आरिया बिहार, उम्र 19 वर्ष को भगवानपुर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अपहर्ता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button