उत्तराखंड समाचारधर्म

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज की भविष्यवाणियां

विश्व में हिंसा होने की आशंका, बन सकती है कई देशों में सैन्य संघर्ष की स्थिति

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के अनुसार नए संवत्सर का नाम पिंगल रहेगा। इसका राजा बुध और मंत्री शुक्र होगा। राजा और मंत्री में मित्रता होने से सत्ता पक्ष और सरकार के काम आसानी से हो जाएंगे। कुंडली में लग्नेश बुध अष्टम भाव में राहु के साथ है. यह विश्व शांति के लिए अच्छा संकेत नहीं है। दूसरे भाव पर राहु की दृष्टि भी है। इससे विश्व के कुछ देशों की आंतरिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। भारत के पड़ोसियों से भी संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। विश्व में हिंसा होने की आशंका है। कई देशों में सैन्य संघर्ष की स्थिति बन सकती है। आतंकी घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिलेगा। विश्व में व्यापारिक दृष्टि से मंदी तो रहेगी। आम लोगों को खर्चों पर नियंत्रण करना होगा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। भारत में विरोधी दलों का वर्चस्व बनेगा। भारत में कोई विशेष कानूनी व्यवस्था भी लागू हो सकती है। अंक शास्त्र के अनुसार, 2023 का कुल योग सात आता है, जो केतु का अंक है। केतु आध्यात्मिकता तो देता है, लेकिन यह वायरस का भी प्रतिनिधित्व भी करता है। यानी कोरोना दोबारा फैल सकता है या उसी तरह की कोई बीमारी पूरी दुनिया में फैल सकती है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581