उत्तराखंड समाचार

कैडेट्स को अधिक मेहनत कर सेना में अधिकारी बनने को किया प्रेरित

भविष्य में एक अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकें

रुड़की: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर के. वेणुगोपाल (सेना मेडल) ने 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर ने वाहिनी की ओर से एनसीसी कैडेट्स के लिए चलाए जा रहे ट्रेनिग और सामाजिक कार्यों की जानकारी ली। साथ ही बटालियन के अधीनस्थ सभी महाविद्यालय और विद्यालयों में ट्रेनिग के लिए वाहिनी की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए बनाए गए रोडमैप को जांचा।

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के निरीक्षण के दौरान कैडेट्स ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर के. वेणुगोपाल को गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी में तैनात स्टाफ से मुलाकात की। इस दौरान वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह ने वर्ष 2021-22 में वाहिनी के कुछ उत्कृष्ट कैडेट्स से ग्रुप कमांडर की मुलाकात कराई। ग्रुप कमांडर ने इन कैडेट्स को भविष्य में अधिक मेहनत कर सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने वाहिनी को एनसीसी कैडेट्स को और अधिक प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया ताकि अधिक से अधिक कैडेट्स गणतंत्र दिवस समारोह, थल सेना कैंप आदि शिविरों में प्रतिभाग कर सकें। साथ ही भविष्य में एक अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने वाहिनी को एनसीसी के अधिक प्रचार-प्रसार करने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर वाहिनी के सूबेदार मेजर बिजेंदर सिंह, सूबेदार यतेंद्र सिंह, सूबेदार लखपत सिंह बिष्ट, ट्रेनिग जेसीओ सूबेदार संजय सामल, बीएचएम राकेश, हवलदार बृजमोहन, हवलदार कलम सिंह, हवलदार शैलेंद्र, हवलदार गजेंद्र और सिविल स्टाफ में प्रधान सहायक गोपाल शर्मा, कार्यालय अध्यक्ष ट्रेनिग रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र डबराल, डीईओ प्रदीप, संदीप, मीनाक्षी, विमल, पुरुषोत्तम, सुनील राजवीर, सुभाष, रविदर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581