उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

सैनिक कल्याण मंत्री ने गढ़िया के शहीद होने पर जताया गहरा दुःख

देहरादून, 19 जनवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए जनपद बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हवलदार गजेंद्र सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद जवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद के सिंहपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581