उत्तराखंड समाचार

बोल रही कुण्डलीः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुण्डली की ग्रह विवेचना के अनुसार नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है।

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज का कहना हैं की कुण्डली की ग्रह विवेचना बतला रही है कि तीसरी बार देश की कमान फिर नरेन्द्र मोदी के हाथों में जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुण्डली की ग्रह विवेचना के अनुसार नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। जहां ग्रह नक्षत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में बैठे हुए है, वहीं भाजपा गठबंधन सरकार एनडीए का रूप रंग थोड़ा भिन्न नजर आयेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व एवं रणनीति अंतर्राष्ट्रीय सक्रियता वैवश्विक स्तर पर भारत के उंचे कद को प्रदर्शित करेगी। 23 अप्रैल से 1 जून तक मंगल राहु योग रहने से उक्त समयावधि में विपक्ष के आधरहीन आरोपों एवं निंदा के कारण परेशानियों वाला रहने वाला है, परंतु 1 मई 2024 से गुरू की दृष्टि लगन भाव में रहने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व एवं राजनीतिक सूझबूझ से चुनावों का मूल परिदृश्य बदल देगे। जनता के बीच केवल मोदी की गारंटी के योग बन रहे है। मोदी की गारंटी जिस तरह देश के बच्चे-बच्चे की जवान पर है उसी तरह इसका असर ईवीएम मशीन पर भी दिखाई देगा। भाजपा गठबंधन को अधिक सीटों पर विजयीश्री प्राप्त होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी की जन्म कुण्डली में वृष लगन उदित है। उनकी जन्म कुण्डली को देखे तो यह पता चलेगा कि जन्म राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव पूरे वर्ष रहेगा। वहीं गणना के अनुसार नवम्बर एवं दिसम्बर 2024 में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों के परिणाम बेहद चौकाने वाले होगें। कुछ राज्यों में उलट फेर का अनुमान भी है। लोकसभा चुनाव से इसके परिणाम नजर आने शुरू हो जायेगें, सबसे ज्यादा प्रभाव तेलंगाना मे देखने को मिलेगा। बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र आदि राज्यों मे गणबधंन वाले सभी दलों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

उत्तराखण्ड राज्य की बात करें तो उत्तराखण्ड राज्य की कुण्डली एवं सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की कुण्डली एवं लगन के अनुसार उत्तराखण्ड की पांचो लोकसभा सीटें भाजपा प्रत्याशी विजयी हो रहे है। धामी के काम, मोदी का कुशल मार्ग दर्शन और उत्तराखण्ड की कुण्डली तीनों उच्च स्थान पर है जिसका परिणाम जीत का सेहरा लेकर आ रहा है।

हिमाचल प्रदेश की प्रभाव राशि मीन तथा नाम राशि कर्क है। आगामी वर्ष प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, भू-स्खलन, आदि का प्रकोप झेलना पड़ेगा। ग्रह नक्षत्रों के कारण हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उठापटक बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य की प्रभाव राशि धनु नाम राशि वृष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी समीकरण को बदलने वाले है। सपा, कांग्रेस तथा अन्य दलों के मध्य जो गठबंधन बन रहा है उसका असर लोकसभा चुनाव में कोई करिश्माई चमत्कार नहीं दिखा पायेगा।

हरियाणा की नाम राशि मिथुन तथा प्रभाव राशि मीन है। सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा लोकसभा चुनावों से पूर्व विकासोम्मुखी योजनाएं चलाई जायेगी। जिसका सीधा प्रभाव सत्ता पक्ष के गठबंधन को मिलेगा।

जम्मू कश्मीर प्रभाव राशि तुला तथा नाम राशि मकर है। तुला राशि लगन उदित हुआ है। जिस कारण इस वर्ष एवं आगामी वर्ष भी जम्मू कश्मीर में राजनीतिक एवं सामाजिक वातावरण अशांत रहता हुआ नजर आ रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581