उत्तराखंड समाचार

चमोली पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध धरपकड अभियान लगातार जारी

179 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

चमोली।  कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने अपर बाजार जोशीमठ के पास चैकिंग अभियान चलाते हुए चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 179 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ में एनडीपीएस एक्ट धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाया हुआ है। जनपद चमोली को नशामुक्त करने की श्रीमती श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक चमोली की मुहिम को लेकर चमोली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक द्धारा जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों एंव सभी थाना प्रभारियों को नशीले पदार्थ का अवैध तरीके से कारोबार करने वाले एंव युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के प्रति सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राजेन्द्र सिंह खोलिया की देखरेख में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्धारा चौहान फास्ट फूड, अपर बाजार जोशीमठ के पास चैकिंग अभियान चलाते हुए चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति कमलेश चौहान पुत्र किशन सिंह निवासी लामबगड थाना गोविन्दघाट जिला चमोली उम्र 31 वर्ष को 179 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ में एनडीपीएस एक्ट धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581