उत्तराखंड समाचार

17 वर्षों में क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया गया : अग्रवाल

ऐसे में जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनका दायित्व और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए सर्वोपरि है।

ऋषिकेश 23 फरवरी। क्षेत्रीय विधायक को मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय नाभा हाउस ऋषिकेश में टीन शेड निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। विद्यालय परिसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी से पूर्व रहे जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास की कभी सुध नहीं ली। मगर, उनकी विधायकी के पिछले साढ़े 17 वर्षों में क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया गया और जन समस्याओं का भी निस्तारण हुआ। डा. अग्रवाल ने कहा कि जनता की बदौलत ही विधायक और मंत्री पद पर पहुंचे हैं। ऐसे में जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनका दायित्व और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए सर्वोपरि है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह वचनबद्ध है। डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते है, उन्हीं से प्रेरित होकर धामी सरकार भी इसी भावना से प्रदेश और विधायकजन अपने क्षेत्रों में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोई भी वर्ग विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, महामंत्री गुड्डी कलूड़ा, पार्षद रीना शर्मा, सचिन अग्रवाल, सौरभ गर्ग, वार्डन अंजू श्रीवास्तव, शांति प्रसाद बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581