उत्तराखंड समाचार

भावनाओं से भरी दुनिया में ले जाता है मेरा इश्क

मेरा इश्क़ मेरी पहली कव्वाली है जिसे मैंने ख़ुद लिखा था और अब यह मेरी रिलीज़ होने वाली पहली कव्वाली भी है।

देहरादून। आज के युवा और प्रतिभा के धनी सागर भाटिया पेश कर रहे है, अपनी नई पेशकश “मेरा इश्क” जो दिलों को झकझोर देने वाले राग से भरी है। यह कव्वाली के सार को एक नया आयाम देती है। कई जज्बातों में पिरोई यह रचना पारंपरिक संगीत की सीमाओं को पार करते हुए, श्रोताओं को भावनाओं की सिम्फनी भरे समुद्र में प्रेम और भक्ति की गहराई तक पहुंचाती है। मेरा इश्क की मंत्रमुग्ध कर देने वाली लय और मनमोहक गीत, अस्तित्व के सभी पहलुओं में प्रिय की हमेशा उसके आसपास रहने वाली उपस्थिति की एक ज्वलंत तस्वीर पेश करता हैं। कव्वाली के अनूठे स्पर्श के साथ सागर भाटिया द्वारा बनाया गया प्यार का यह गुंजायमान गीत एक शानदार कृति है जो आपको शुद्ध अर्थों में भावनाओं से भरी दुनिया में ले जाता है। यह गीत दर्शकों को सुनने और प्रेम के साथ भक्ति की शक्ति के प्रति समर्पित होने का एक अद्भुत आनंद देता है। अपनी नई रिलीज़ के बारे में भावुक होकर बात करते हुए सागर ने कहा, “कव्वाली सिर्फ संगीत नहीं है, यह एक महान कला है। कव्वाली करने का मेरा तरीका थोड़ा अलग और बहुत अनोखा है। मेरा इश्क़ मेरी पहली कव्वाली है जिसे मैंने ख़ुद लिखा था और अब यह मेरी रिलीज़ होने वाली पहली कव्वाली भी है। इस गीत के बारे में खूबसूरत बात यह है कि यह हर उस व्यक्ति के दिल को गुंजायमान कर देगा जो इस धुन को सुनेगा।  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस गीत को सुनते समय आप किसकी छवि को मन में बसते है, अंतिम भावना शुद्ध प्रेम और भक्ति की होगी, जो की बहुत सुंदर होगी। मेरा इश्क दिल को छू लेने वाले गाने बनाने की मेरी एक कोशिश की शुरुआत है। इसीलिए शायद मैं दर्शकों तक अपना यह संगीत पहुंचाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581