उत्तराखंड समाचार

नई प्रतिमा के आगे ही रखे गये है टेंट वाले रामलला

मूर्ति के नीचे आभामंडल में लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की छोटी-छोटी मूर्तियां भी हैं।

देहरादून। रामलला की नवीन मूर्ति श्याम रंग की है। काले पत्थर से बनी मोहक मूर्ति में रामलला को आभूषण, वस्त्र, मुकुट से तैयार किया गया है। मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार दिखाई दे रहे हैं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ दिखे। इस दौरान मंगल ध्वनि का उद्घोष हुआ और शंखनाद से समारोह की शुरुआत हुई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के नेत्रों से पट्टी हटा दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की पहली झलक मिली। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति के साथ ही वो पुरानी मूर्ति भी रखी गई है। अब प्रभु की उस प्रतिमा को भी अपना स्थायी निवास मिल गया है। मूर्ति के नीचे आभामंडल में लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की छोटी-छोटी मूर्तियां भी हैं। रामलला की नई मूर्ति के सामने ही मूल प्रतिमा को रखा गया है। अब टेंट से निकालकर अस्थायी और अब गर्भगृह में छोटी मूर्ति को भी नई प्रतिमा के आगे ही रखा गया है। पुरानी मूर्ति की ऊंचाई पांच से छह इंच है। और इसे 25 से 30 फीट की दूरी से नहीं देखा जा सकता है। इसलिए मंदिर ट्रस्ट ने नए भव्य मंदिर के लिए एक नई प्रतिमा बनवाने का फैसला किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464