उत्तराखंड समाचार

जनपद में 22 जनवरी को बंद रहेंगी विदेशी शराब की दुकानें

परिवहन एवं उपभोग बंद रखने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, आबकारी निरीक्षक व अनुज्ञापी को दिए हैं।

कोटद्वार। आबकारी आयुक्त देहरादून के आदेशानुसार 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि में बन रहे मन्दिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए 22 जनवरी को प्रदेश की सभी अंग्रेजी शराब की दुकानें, बार एवं डिपार्टमेंटमेंटल स्टोर आदि मदिरा उपभोग से सम्बंधित समस्त अनुज्ञापन कार्य दिवस अवधि तक बंद रखे जाएंगे।

जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने आबकारी आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 22 जनवरी को जनपद में स्थित सभी विदेशी शराब की दुकानें व उप दुकानों, बारों, सैन्य केंटीनों, मदिरा व बीयर गोदामों, बालिंग प्लांट अनुज्ञापनों को मदिरा की बिक्री, परिवहन एवं उपभोग बंद रखने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, आबकारी निरीक्षक व अनुज्ञापी को दिए हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581