उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार को सुबह 9.11 बजे पिथौरागढ़ के धारचूला और बंगापानी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड जबकि केंद्र नेपाल में 5 किमी की गहराई पर था। धारचूला में 9.15 बजे भी भूकंप का झटका महसूस हुआ। इससे भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button