उत्तराखंड समाचार

प्रतिष्ठानों, बाजारों को दीपावली की भांति जगमगाएंगे व्यापार मंडल : अग्रवाल

देहरादून में जितने भी मुख्य बाजार हैं वह सभी सज चुके हैं।

देहरादून, 18 जनवरी। आज महानगर देहरादून में होटल स्टार वुड में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संरक्षक एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया की आने वाली 22 जनवरी जो कि प्रभु श्री राम जी की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की जा रही है। उस उपलक्ष में दून उद्योग व्यापार मंडल के 166 उद्योग व्यापार मंडल की इकाइयां है उन सभी इकाइयों के साथ व्यापार मंडल ने एक बैठक की। जिसमें सभी इकाइयों के अध्यक्ष से कहा गया कि 19 तारीख से और 22 जनवरी तक सभी अपने प्रतिष्ठानों, बाजारों को दीपावली की भांति जगमगाएंगे। जब भी कोई त्योहार होते हैं तो बाजार स्वयं सज जाते हैं। देहरादून में जितने भी मुख्य बाजार हैं वह सभी सज चुके हैं। 22 जनवरी को सभी व्यापारी अपने कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों को दीये उपलब्ध कराकर अपने-अपने घरों में दीये जलाएंगे। 20 जनवरी को एक बड़ी राम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी व्यापारियों के द्वारा यात्रा का अनेकों अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।  प्रेस वार्ता में दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल, विपिन नागलिया जी, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सुनील मैसोन उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581