उत्तराखंड समाचारदेश

थाना थल पुलिस ने किया वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

जिनके द्वारा पुलिस टीम के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया गया।

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान व कुशलक्षेम जानने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना थल क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सिलदौ, सेलावन, ठिठोली, बमरेत में निवासरत अकेले रह रहे बुजुर्ग दम्पति व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सभी वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सहायता नं.- 112, 9411112982, थाना थल का सीयूजी नम्बर तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस से परिवार जैसा व्यवहार पाकर स्वयं को अकेला महसूस कर रहे बुजुर्गों की आखें नम हो गई, जिनके द्वारा पुलिस टीम के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581